तुषार कपूर ने शेयर की करीना से कश्मीर में पहली मुलाकात की यादें
एक्टर तुषार कपूर की डेब्यू फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इससे उत्साहित अभिनेता ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को यादें ताजा कीं। आईएएनएस से खास बातचीत में तुषार कपूर ने बताया कि करीना कपूर (बेबो) से उनकी पहली मुलाकात कश्मीर में हुई थी। उस समय करीना अपने चाचा ऋषि कपूर की फिल्म ‘शेषनाग’ की शूटिंग देखने के लिए वहां गई हुई थीं। उनके चाचा और तुषार के पिता जितेंद्र कपूर भी वहां काम कर रहे थे। तुषार ने कहा बचपन...