प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 23 व्यक्ति यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित
आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत गृह मंत्रालय ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतिबंधित संगठनों के 23 और व्यक्तियों को 'आतंकवादी' घोषित किया है। आतंकवादी घोषित व्यक्तियों में से 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक हैं । ये सभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार भारत और भारत के लोगों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री...