संघ प्रमुख ने यूजीसी नियमों का बचाव किया
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में भेदभाव खत्म करने के लिए जारी किए गए नियमों पर भले सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है और इसे सामाजिक विद्वेष फैलाने वाला माना है लेकिन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इन नियमों का बचाव किया है। संघ प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि यूजीसी के नियम किसी के खिलाफ नहीं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के बनाए नियमों का सबको पालन करना चाहिए। संघ प्रमुख ने हिंदुओं से तीन बच्चे पैदा करने को कहा और यह भी कहा...