यूजीसी नियमों पर बैकफुट पर सरकार
नई दिल्ली। उच्च शिक्षण संस्थानों के कैम्पस में कथित तौर पर समानता लाने के नाम पर लाए गए यूजीसी के दिशानिर्देशों पर केंद्र सरकार बैकफुट पर आई है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह इस पर पुनर्विचार कर रही है। गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी ने इस पर अपना पक्ष रखने के लिए और समय मांगा। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी को चार हफ्ते का समय दिया है और इस दौरान विस्तृत हलफनाम दायर करने को कहा है। गौरतलब है कि यूजीसी की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों के कैम्पस में समानता...