UP by election

  • UP by-election: जानें किन सीटों पर जीत रहे हैं अखिलेश यादव?

    UP by-election: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार को छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हो हुआ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बीजेपी के बीच मतदान वाले दिन जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। वैसे तो उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी अपने मजबूत किलों को बचाती दिख रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि समाजवादी पार्टी को नुकसान हो रहा है। उपचुनाव में मतदान...

  • योगी बनाम केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खूब राजनीति की थी। वे कई दिनों तक दिल्ली में बैठे रहे थे। चर्चा थी कि पार्टी आलाकमान भी योगी आदित्यनाथ से खुश नहीं है और मुख्यमंत्री बदला जा सकता है। यह भी खबर आई थी कि दोनों उप मुख्यमंत्री यानी केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठकों में शामिल नहीं हो रहे थे। हालांकि बाद में सब चीजें सामान्य हो गईं और खबर आई कि भाजपा हाईकमान ने योगी आदित्यनाथ को उपचुनावों तक मौका दिया है। अगर उपचुनाव में भाजपा...

  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले योगी

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, तीन अक्टूबर को अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच योगी का प्रधानमंत्री मोदी से मिलना काफी अहम माना जा रहा है। यह मुलाकात प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर हुई और करीब सवा घंटे चली। प्रधानमंत्री से किसी नेता की इतनी लंबी मुलाकात आमतौर पर नहीं होती है। इस लिहाज से भी मुलाकात को अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य की राजनीति में कई खेमे बन गए हैं और चुनाव के बीच भी...

  • सपा को मनमर्जी की सीट नहीं देगी कांग्रेस

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र जाकर पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा तो कर दी है लेकिन ऐसी खबर है कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां यानी उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी सपा के लिए ये सारी सीटें छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। अखिलेश यादव ने बड़ी होशियारी से महाराष्ट्र की पांच ऐसी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जहां मुस्लिम आबादी बड़ी है और मराठा व दलित के साथ मिल कर जीतने का समीकरण बनता है। पांचों सीटों पर सपा ने मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए। इससे भी कांग्रेस नेता नाराज हैं।...

  • सपा और कांग्रेस में खींचतान जारी

    समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में सीट बंटवारे का मामला खत्म ही नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ विवाद हरियाणा होते हुए अब महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश में होने  वाले उपचुनाव में भी दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारा तय नहीं हो रहा है। सपा महाराष्ट्र में सीटें मांग रही है। वैसे वहां उसके पास अबू आसिम आजमी जैसे बड़े नेता हैं, जो अपने दम पर विधायक होते रहे हैं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरने के बाद सपा की महत्वाकांक्षा बढ़ी है। अखिलेश...

  • यूपी के उपचुनावों पर भाजपा का मंथन

    नई दिल्ली। अभी चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में खाली हुई 10 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चुनाव की तैयारी और उम्मीदवारों के चयन पर रविवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। बताया जा रहा है कि भाजपा ने नौ सीटों पर लड़ने का फैसला किया है, जबकि एक सीट सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को दी जाएगी। रविवार को हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री और अन्य...

  • सपा ने छह उम्मीदवार घोषित किए

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के साथ चल रही सीट बंटवारे की बातचीत के बीच ही समाजवादी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उम्मीदवारों का नाम घोषित करने के लिए बुधवार का दिन चुना, जिससे एक दिन पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के चुनाव नतीजे आए थे और कांग्रेस की सारी उम्मीदें धराशायी हो गई थीं। तमाम अनुमानों को गलत साबित करते हुए भाजपा हरियाणा चुनाव जीत गई। बहरहाल, समाजवादी पार्टी ने बुधवार को छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें करहल...

  • यूपी में मुस्लिम, दलित वोट की खींचतान

    उत्तर प्रदेश की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच अभी पूरा सद्भाव दिख रहा है और दोनों पार्टियों के बीच विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा भी हो रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता चाहते हैं कि कांग्रेस चुपचाप उसकी बात माने। पार्टी की ओर से जितनी सीटें दी जा रही हैं उतनी लेकर चुनाव लड़े। दूसरी ओर कांग्रेस को लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा की जीत में उसका बड़ा योगदान है क्योंकि उसकी वजह से मुस्लिम और दलित वोट गठबंधन को...

और लोड करें