यूपी कांग्रेस में कुछ और बदलेगा क्या?
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे को हटा दिया। उनकी जगह दलित समुदाय से आने वाले और आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। वे थोड़े दिन पहले बिना बुलाई औऱ बिना समय लिए बसपा प्रमुख मायावती के घर पहुंच गए थे। उनके साथ कांग्रेस के कुछ और नेता थे। ये नेता बसपा से तालमेल की अपील कर रहे थे। बहरहाल, अब फिर चर्चा शुरू हो गई है कि प्रभारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष भी बदला जा सकता है। अजय...