यूपी पुलिस को जवाब देना होगा
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं ताजदार बाबर के बेटे और दिल्ली के मयेर रहे फरहाद सूरी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एक याचिका देकर सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अदालत उत्तर प्रदेश पुलिस से पूछे कि वह 22 और 23 अगस्त की दरम्यानी रात को उनके घर पर क्यों छापा मारने आई थी? सूरी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस आधी रात के करीब उनके निजामुद्दीन स्थित घर पहुंची और तलाशी ली। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस सोशल मीडिया पर एक चर्चित प्लेटफॉर्म के पुराने पत्रकार अभिषेक उपाध्याय को खोजने उनके...