भाजपा नेताओं को पीछे छोड़ रहे हैं सेना प्रमुख
पाकिस्तान को लेकर इतिहास और भूगोल की बात भाजपा और संघ के नेता करते रहे हैं। भाजपा और आरएसएस के नेता हमेशा कहते रहे हैं कि क्या करें खराब पड़ोसी मिल गया है। इसके आगे वे कहते हैं कि इतिहास बदला जा सकता है लेकिन भूगोल नहीं। हालांकि यह गलत है। असल में इसका उलटा होता है। इतिहास नहीं बदला जा सकता है। बड़े नेता भूगोल बदलते हैं। इंदिरा गांधी ने भूगोल बदला था। बिस्मार्क से लेकर हेलमुट कोल और माओ से लेकर व्लादिमीर पुतिन तक सबने भूगोल बदला है। लेकिन भाजपा के नेता भूगोल की बजाय इतिहास बदलने की...