Upendra Dwivedi

  • आतंक समर्थकों को नहीं बख्शेंगे: प्रमुख

    द्रास। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने करगिल विजय दिवस के अवसर पर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने आतंकवाद के समर्थकों को स्पष्ट संदेश दिया है—“उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।” उन्होंने करगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा, “ऑपरेशन सिंदूर न केवल पाकिस्तान के लिए एक संदेश था, बल्कि पहलगाम आतंकवादी हमले का निर्णायक जवाब भी था। इस बार भारत ने केवल शोक नहीं जताया, बल्कि कड़ा जवाब भी दिया।” जनरल द्विवेदी ने कहा, “सरकार की स्पष्ट छूट और देश के विश्वास के चलते सेना ने निर्णायक कार्रवाई की। भारत की एकता, अखंडता...