सवर्ण अध्यक्ष बनाने का सिलसिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। इसके साथ ही हर तरफ सन्नाटा फैल गया। नामों की अटकलें थम गईं। पहले संघ और भाजपा की जानकारी रखने वाले लोग दो या तीन नाम बता रहे थे कि इनमें से किसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा। जब देर होने लगी तो नामों की संख्या बढ़ती गई। एक समय तो आठ नामों की सूची सामने आ गई कि इनमें से किसी को अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन उस लॉन्ग लिस्ट में भी नितिन नबीन का नाम...