UPSC

  • लैटरल एंट्री पर घिरेगी सरकार

    केंद्र सरकार ने लैटरल एंट्री के जरिए शीर्ष नौकरशाही में 45 पदों पर भर्ती निकाल कर क्या गलती कर दी है? भाजपा की सहयोगी जनता दल यू के नेता केसी त्यागी का ऐसा कहना है। उन्होंने सैद्धांतिक रूप से भी इस बात का विरोध किया कि बिना आरक्षण लागू किए नियुक्ति की जा रही है। लेकिन इसके साथ ही राजनीतिक पहलू पर भी उन्होंने सरकार का ध्यान खींचा। भाजपा की एक दूसरी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लोक सेवा आयोग की ओर से 45 पदों पर लैटरल एंट्री के लिए निकाली गई...

  • केंद्र सरकार ने लेटरल एंट्री पर रोक लगाने के लिए UPSC को लिखा पत्र

    नई दिल्ली। लेटरल एंट्री (Lateral Entry) को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह (Dr Jitendra Singh) ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को पत्र लिखा है। मंत्री ने पत्र में संघ लोक सेवा आयोग से लेटरल एंट्री के आधार पर निकाली गई भर्तियों को वापस लेने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि लेटरल एंट्री के आधार पर निकाली गई भर्तियों में आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए इसे वापस लिया जाए। पत्र में कहा गया है कि...

  • पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को कहा कि उसने परिवीक्षाधीन आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी है।आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यूपीएससी ने उपलब्ध रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच-पड़ताल की है और उन्हें सीएसई-2022 नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है।’’ इसमें कहा गया है कि सीएसई-2022 (सिविल सेवा परीक्षा-2022) के लिए उनकी अनंतिम उम्मीदवारी ‘‘रद्द’’ कर दी गई है और भविष्य में किसी भी परीक्षा में उनके शामिल होने या चयन...

  • संसद में खूब कहासुनी

    नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में पक्ष और विपक्ष के सांसदों की कहासुनी और स्थगन के बीच बजट पर चर्चा जारी रही। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया था। बजट पर चल रही चर्चा में गुरुवार को दोनों सदनों में सदस्यों के बीच कहासुनी हुई, जिससे कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की कहासुनी के कारण सदन स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा में भी सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित हुई। लेकिन उसके बाद...

  • यूपीएससी, एनटीए, यूजीसी हर जगह गड़बड़

    संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के चेयरमैन पद से मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद यह दाव किया जा रहा है कि उनका इस्तीफा निजी कारणों से हुआ है और उसका पूजा खेडकर या किसी और विवाद से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन क्या सचमुच ऐसा है? बताया जा रहा है कि पूजा खेडकर ने पिछले साल जब यूपीएससी का इंटरव्यू दिया तो जिस बोर्ड में उनका इंटरव्यू हुआ उसके चेयरमैन मनोज सोनी खुद थे। इंटरव्यू के बाद पूजा खेडकर ने मीडिया को इस बारे में बताया था। उस समय मनोज सोनी यूपीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी...

  • यूपीएससी के अध्यक्ष का इस्तीफा

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। दसरी ओर मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर यूपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है और यह भी दावा किया कि विवादों की वजह से मनोज सोनी को हटाया गया है। हालांकि खबरों में बताया जा रहा है कि मनोज सोनी ने दो हफ्ते पहले ही इस्तीफा दे दिया था और हाल के विवादों से उनके इस्तीफे का कोई लेना देना नहीं है। बहरहाल, मनोज सोनी...

  • पूजा खेडकर के खिलाफ यूपीएससी ने कराई एफआईआर

    नई दिल्ली। 2023 बैच की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी नियुक्ति रद्द होने का खतर दिखने लगा है। उनके खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने एफआईआर दर्ज कराई है। यूपीएससी ने आरोप लगाया है कि पूजा ने अपनी पहचान बदल बदलकर तय सीमा से ज्यादा बार सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूजा के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और डिसेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा यूपीएससी ने पूजा को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नहीं उनका चयन...

  • सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ सकता है महंगा

    सोशल मीडिया के इस युग में आजकल जिसे देखो वो अपने स्मार्ट फोन पर रील्स बनाते रहता है। कभी-कभी तो कुछ लोग इतने जोखिम भरे रील्स बनाते हैं जो जानलेवा हो जाते हैं। क्योंकि कई बार रील्स बनाने वाले दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। लेकिन फिर भी इसकी लत उनका पीछा नहीं छोड़ती। परंतु आज सोशल मीडिया पर रील्स व पोस्टों से होने वाले जिस नुकसान की बात हम करेंगे वह इन सब से अलग है। दरअसल सोशल मीडिया पर डाले जाने वाली पोस्ट और रील्स के चलते अब देश की संस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसा...

  • लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में किया टॉप

    बुलंदशहर। बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का रहने वाला मजदूर मुकेश (Mukesh) के बेटे पवन ने आईएएस बन कर अपने गांव का ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन कर दिया है। पवन के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। आसपास के क्षेत्र के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का रहने वाला पवन बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। Aditya Srivastava पवन के पिताजी मुकेश (Mukesh) ने मजदूरी कर अपने बेटे को बड़ी मुश्किल से पढ़ाया है। पवन की तीन बहनें हैं और...

  • लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव आईएएस टॉपर

    नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अलग अलग श्रेणियों में 1,016 लोग चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। यूपीएससी की इस परीक्षा में कुल 180 उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस के लिए चुने गए हैं। वहीं, दो सौ उम्मीदवार भारतीय पुलिस सेवा यानी आईपीएस के लिए चुने गए हैं। भारतीय विदेश सेवा...

  • यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए

    UPSC :- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार को घोषित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणामों में 14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, पंजीकरण संख्या और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गयी है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यूपीएससी ने एक विज्ञप्ति में कहा, इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है। परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा,...

और लोड करें