अमेरिका-ईरान युद्ध की लागत बढ़कर 47.1 अरब डॉलर: सेंटकॉम
अमेरिका की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने अनुमान लगाया है कि अक्टूबर के मध्य तक ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध की लागत कम से कम 47.1 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। सेंटकॉम द्वारा अमेरिकी सांसदों को दिए गए एक अनुमान के अनुसार, इस खर्च का एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल हो चुके हथियारों एवं गोला-बारूद की भरपाई करने में हुआ है। सितंबर की लागत में तीन अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ हमले करने पर विचार कर रहे हैं। सोलह अक्टूबर के अनुमान के अनुसार, गोला-बारूद...