कामदेवः प्रेम, काम, वासना और रूप के देव
कामदेव को अनंग भी कहा जाता है। अनंग का अर्थ होता है- बिना अंग वाला अर्थात जिसके कोई शरीर नहीं हो, वह अनंग कहलाता है। भगवान शिव ने उनकी समाधि में विघ्न डालने के कारण रुष्ट होकर अपने तृतीय नेत्र से कामदेव को भष्म कर कामदेव पत्नी रति के रुदन को देखकर व देवताओं की प्रार्थना पर कामदेव को अनंग रूप दिया था। 2 दिसम्बर- उत्तर अनंग त्रयोदशी भारतीय संस्कृति में प्रेम, काम, वासना और रूप के देव माने जाने वाले काम के देवता कामदेव जीवन के संचार के पुनः जोड़ने वाले देवता के रूप में प्रतिष्ठित, विराजित व पूजित...