सनातन धर्म में गिरावत, विकृति की वजह
मनुस्मृति 1/91 से यह विचार भी सामने आता है कि जन्म के आधार पर किसी व्यक्ति को ऊंचा या नीचा नहीं माना जाना चाहिए। शिक्षा के अवसर सभी को मिलने चाहिए। लेकिन महाभारत के युद्ध के बाद समाज को व्यवस्थित करने वाली वर्ण व्यवस्था में बदलाव आने लगा। जो वर्ण व्यवस्था पहले योग्यता और कर्म के आधार पर निर्धारित होती थी, वह धीरे-धीरे जन्म आधारित व्यवस्था में बदलने लगी। वर्ण भी पैतृक संपत्ति की तरह पिता से पुत्र को मिलने लगा। इसी परिवर्तन ने समाज में ऊंच-नीच की भावना को बढ़ावा दिया। द्वापर युग में महाभारत के युद्ध से पहले...