संसद में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण हुआ तो चलेगी ‘वीटो पावर’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संसद पर डेमोक्रेटिक पार्टी का नियंत्रण होने की स्थिति में वह अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अपनी वीटो पावर और कार्यकारी शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे। श्री ट्रंप ने मंगलवार को मध्यावधि चुनावों में मतदान समाप्त होने से पहले सीबीएस न्यूज़ को दिए एक फोन साक्षात्कार में कहा, "मेरे पास सबसे बड़ी पावर है, इसे 'वीटो' कहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डेमोक्रेट्स हाउस या सीनेट में बहुमत हासिल करते हैं, तो वे "मिस्टर वीटो" निकनेम का स्वागत करेंगे। श्री ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि...