विहिप को अपनी नहीं विपक्ष की जांच करानी है
हिंदी में एक पुरानी कहावत है कि ‘उलटा चोर कोतवाल को डांटे’। यह पिछले कुछ समय से भारत के समाज में आम हो गया है। यहां, जिसकी गलती पकड़ी जा रही है वह गलती पकड़ने वाले के खिलाफ मोर्चा खोल दे रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दे रहा है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में भी ऐसा ही हो रहा है। ईमानदारी से और गहराई से जांच हो और चोरी का पूरा खुलासा हो इसकी मांग करने की बजाय विश्व हिंदू परिषद की ओर से इस बात की मांग की जा...