Vijay Mallya

  • संदेशरा बंधु बनाम माल्या का फर्क

    गुजरात के संदेशरा बंधु का बैंकों के साथ क्लेम सेटल हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल के अंत में इसकी मंजूरी दी थी। बताया जा रहा है कि संदेशरा बंधुओं नितिन और चेतन संदेशरा के साथ जांच एजेंसियों और कर्ज देने वाले बैंकों के बीच सहमति बनी थी कि 51 सौ करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कहा गया है कि इस फुल एंड फाइनल सेटलमेंट मान कर स्वीकार किया जाए औऱ संदेशरा बंधुओं के खिलाफ बैंक घोटाले, धोखाधड़ी या लोन डिफॉल्ट सहित तमाम आपराधिक मामले समाप्त किए जाएं। सो,...

  • भारत लौटे बिना विजय माल्या को नहीं मिलेगी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया अंतिम मौका

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को कड़ी फटकार लगाते हुए साफ कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर अदालत की प्रक्रिया से बच रहा हो, वह 'इक्विटेबल रिलीफ' (न्यायोचित राहत) का लाभ नहीं ले सकता। हालांकि, अदालत ने निष्पक्षता के आधार पर माल्या को यह स्पष्ट करने के लिए एक अंतिम मौका दिया कि क्या वे भारत लौटने का इरादा रखते हैं या नहीं।  मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ विजय माल्या की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 की संवैधानिक वैधता और खुद को भगोड़ा घोषित किए जाने...

  • ललित मोदी, विजय माल्या का क्या होगा?

    खबर है कि भारत में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की परिकल्पना करने वाले कारोबारी और पूर्व क्रिकेट प्रशासक ललित मोदी ने दक्षिण प्रशांत सागर में स्थित एक द्वीपीय देश वनियातु की नागरिकता ले ली है। इस देश की नागरिकता लेना दुनिया में सबसे आसान माना जाता है। 1.20 करोड़ से लेकर 1.30 करोड़ रुपए देकर वहां की नागरिकता मिल जाती है। वहां कोई प्रत्यक्ष कर नहीं लगता है और उसका पासपोर्ट इतना मजबूत है कि 113 देशों में बिना वीजा यात्रा की अनुमति है। भारत का पासपोर्ट हेनली रैंकिंग में 80वें स्थान पर है, जबकि वनियातु का पासपोर्ट 51वें...

  • माल्या के सवालों का जवाब देना होगा

    देश छोड़ कर चले गए भारतीय कारोबारी विजय माल्या का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में दिए एक बयान से इसकी शुरुआत हुई थी। वित्त मंत्री के बयान के बाद माल्या सक्रिय हुए हैं। असल में वित्त मंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार, 17 दिसंबर को कहा कि विजय माल्या की लगभग 14,131 करोड़ रुपए की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है। इसे मील का पत्थर माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मेहुल चौकसी से 2,565 और नीरव मोदी से...