Vijay Rupani

  • रूपानी के शव की पहचान हुई, अंतिम संस्कार आज

    अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की पहचान हो गई है। रविवार को उनका डीएनए मैच हो गया, जिसके बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार की ओर से बताया गया कि, राजकोट में सोमवार दोपहर तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूपानी के अलावा रविवार को 30 और शवों की पहचान हो गई थी और उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया था। अहमदाबाद सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि हादसे में पीड़ित 230 परिवारों से अब तक संपर्क किया जा चुका है।...

  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी का निधन

    अहमदाबाद। एय़र इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय रूपानी का निधन हो गया। विमान हादसे के तुरंत बाद खबर आई थी कि वे विमान में 12 नंबर सीट पर बैठे थे। एक महिला की सेल्फी भी सामने आई, जो उसने सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। थोड़ी देर के बाद राज्यसभा सांसद और रिलायंस समूह से जुड़े परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके रूपानी के निधन की जानकारी दी। रूपानी के जानकारों ने बताया है कि वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। उनकी बेटी की शादी...

  • अहमदाबाद विमान दुर्घटना, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत

    अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। वह 68 वर्ष के थे।  रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे। एक अनुभवी राजनेता, रूपाणी ने अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। उनके शासन में निवेश, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण...

  • सीतारमण और रूपानी के सामने चुना जाएगा नेता

    नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दल की बैठक एक दिन और आगे टल गई है। अब बैठक चार दिसंबर को होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इन दोनों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक होगी और मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी मराठी बनाम गुजराती का बड़ा मुद्दा बना था। फिर भी भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री को पर्यवेक्षक बनाया है। बहरहाल, बताया गया है कि...