विजयादशमी के बाद अब राजनीति का समय
भाजपा और केंद्र सरकार के इकोसिस्टम से जुड़े लोग बता रहे हैं कि अगले दो हफ्ते देश की राजनीति के लिहाज से बहुत अहम होने वाले हैं। विजयादशमी बीतने के साथ ही सरकार की ओर से राजनीति तेज होने वाली है। इसका संकेत महानवमी के दिन संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखी चिट्ठी से मिला है। रीजीजू ने लिखा है कि महिला आरक्षण और परिसीमन के मसले पर लगभग सभी विपक्षी पार्टियों के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी याद दिलाया है कि इन दोनों मसलों पर सरकार ने कांग्रेस के...