विजयन के घर ईडी का छापा
तिरुवनंतपुरम। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीएम के वरिष्ठ नेता पिनरायी विजयन के घर सहित कई परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने छापा मारा। ईडी ने धनशोधन से जुड़े मामले में बुधवार की सुबह छापेमारी की। इस दौरान सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। इससे पहले ईडी की 12 सदस्यों की एक टीम बुधवार सुबह सात बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर छापा मारने पहुंची थी। यह विजयन का किराए वाला घर है। छापे के दौरान विजयन और उनका परिवार घर...