टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर विराट कोहली
टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली को यह चोट कब और कहां लगी है। हालांकि, माना जा रहा है कि विराट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस...