क्रिवी रीह पर रूसी मिसाइल हमला, जेलेंस्की ने की रूस पर दबाव बढ़ाने और मदद तेज करने की अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रिवी रीह में हुए मिसाइल हमले के बाद एक बार फिर रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन की सुरक्षा के लिए जरूरी मदद में तेजी लाने पर जोर दिया। जेलेंस्की ने बताया कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा, "क्रिवी रीह में रूसी मिसाइल हमले के बाद हालात संभालने का काम जारी है। रूस ने शहर के नागरिक ढांचे को निशाना बनाया। राहत और बचावकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।...