आधार, राशन कार्ड, वोटर आईडी का क्या काम?
यह बड़ा सवाल है कि पहचान के लिए इस्तेमाल होने वाले इन तीन पहचान पत्रों का क्या काम रह गया है? सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मसले पर दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा कि ये तीनों पहचान पत्र किसी की नागरिकता प्रमाणित नहीं करते हैं। लेकिन बात इतनी नहीं है। इन तीनों के दम पर कोई व्यक्ति देश का मतदाता नहीं बन सकता है। सोचें, अभी किसी के पास मतदाता पहचान पत्र है, जिसके दम पर उसने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला है पर इसके दम पर अब वह मतदाता सूची...