93 वर्ष की हुईं वैजयंती माला
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री वैजयंती माला आज 93 वर्ष की हो गईं।तमिलनाडु में 13 अगस्त 1933 को जन्मीं वैजयंती माला ने अपने सिने करियर की शुरुआत महज 16 वर्ष की उम्र में एक तमिल फिल्म से की। वर्ष 1951 में प्रदर्शित फिल्म 'बहार' से वैजयंती माला ने बॉलीवुड में पदार्पण किया। वर्ष 1954 में प्रदर्शित फिल्म 'नागिन' उनके सिने करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। वर्ष 1955 में प्रदर्शित फिल्म 'देवदास' वैजयंती माला के सिने करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। विमल राय के निर्देशन में शरतचंद्र के उपन्यास पर बनी इस फिल्म में वैजयंती माला...