फिर आंदोलन करेंगे वांगचुक
लेह। समाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर लद्दाख के मुद्दे पर केंद्र सरकार ठोस भरोसा नहीं देती है तो वे 19 से 24 सितंबर तक आंदोलन करेंगे। असल में लेह और कारगिल के नेताओं की बुधवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ एक बैठक हुई थी। कहा जा रहा है कि सरकार ने लद्दाख में निर्वाचित निकाय बनाने पर सहमति जता दी है लेकिन अभी तक उसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तभी सोनम वांगचुक ने दिल्ली में हुई बैठक पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि अगर लद्दाख के मुद्दे पर सरकार से कोई ठोस...