वक्फ कानून के खिलाफ बिहार में बड़ा प्रदर्शन
पटना। वक्फ कानून के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन बिहार के बड़े मुस्लिम संगठन इमारत ए शरिया की ओर से आयोजित हुआ था लेकिन उसमें बिहार की सभी विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित किया। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस ने दिल्ली से सलमान खुर्शीद और इमरान प्रतापगढ़ी को इसमें शामिल होने के लिए भेजा था। गौरतलब है कि बिहार में चार...