लहरदार बादलों का खूबसूरत दृश्य, क्या होते हैं ‘वेव क्लाउड्स’
क्या आपने कभी आसमान में लहरों की तरह नाचते सफेद बादल देखे हैं? इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद एस्ट्रोनॉट्स अक्सर ऐसी तस्वीरें ले चुके हैं। फ्रेंच दक्षिणी और अंटार्कटिक क्षेत्र के क्रोजेट द्वीपों के ऊपर ऐसे भी ऐसे ही लहरदार बादलों की शानदार दृश्य देखने को मिली थी। इन बादलों को ‘वेव क्लाउड्स’ कहा जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। वेव क्लाउड्स न सिर्फ खूबसूरत नजारा पेश करते हैं बल्कि मौसम विज्ञान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। वेव क्लाउड्स को अंडुलेटस या बिलो क्लाउड्स भी कहा जाता है। ये बादल आमतौर पर पहाड़ी इलाकों या...