पश्चिमी देशों पर जिनपिंग का निशाना
नई दिल्ली। ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन के दूसरे दिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओपन सत्र में अपनी बात रखी। उन्होंने पश्चिम के देशों पर निशाना साधा। हालांकि शी ने किसी देश का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि वैश्विक स्थिति बदल रही है और अब ताकतवर के हिसाब से काम करने का नियम नहीं चलेगा। जिनपिंग ने अपने भाषण में ‘ताकत ही सही है’ के विचार की आलोचना की और कहा कि सभी देशों के संप्रभुता समान है। अपने भाषण में जिनपिंग ने ‘ग्रेटर ब्रिक्स’ का प्रस्ताव रखा है। गौरतलब है कि वे काफी समय से और देशों...