आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत: इजरायली राजदूत
मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने भारत में आरएसएस के योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरतों को पहचानने पर ध्यान देने की बात भी कही। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हम आतंकवादी संगठनों को इजरायल में रहने वाले आम लोगों को धमकाने की इजाजत नहीं दे सकते। मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने आईएएनएस से कहा, "यह सिर्फ इजरायल के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत के लोगों के लिए भी जरूरी है कि हम आतंकवाद को पूरी...