कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज में जायसवाल
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। कोहली को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है। विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ नाबाद और मैच विजयी 75 रन की पारी खेली थी। पारी के दौरान कोहली फिटनेस की समस्या से जूझते दिखे थे। फाइनल के दौरान उनकी...