जॉनसन की जगह ब्रिस्बेन हीट में शामिल हुई यास्तिका भाटिया
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में वापसी कर रही हैं। इस बार वह अपनी पिछली टीम मेलबर्न स्टार्स के बजाय ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगी। विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाली यास्तिका को जेस जॉनसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। जेस जानसन हिप की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यास्तिका एक नवंबर को सिडनी में सिडनी थंडर के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ेंगी और पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस सीजन डब्ल्यूबीबीएल में शामिल होने वाली...