राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जॉनसन की जगह ब्रिस्बेन हीट में शामिल हुई यास्तिका भाटिया

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में वापसी कर रही हैं। इस बार वह अपनी पिछली टीम मेलबर्न स्टार्स के बजाय ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगी।

विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाली यास्तिका को जेस जॉनसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। जेस जानसन हिप की समस्या के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। यास्तिका एक नवंबर को सिडनी में सिडनी थंडर के खिलाफ सीजन के दूसरे मैच से पहले टीम से जुड़ेंगी और पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

इस सीजन डब्ल्यूबीबीएल में शामिल होने वाली वह अब तक पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। 25 वर्षीय यास्तिका चार टेस्ट, 28 वनडे और 26 टी-20 खेल चुकी हैं। उन्होंने डब्ल्यूबीबीएल 2024 में मेलबर्न स्टार्स के लिए छह मैच खेले थे। वह टीम की दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। उन्होंने 154 रन बनाए थे, जबकि मेग लैनिंग ने 158 रन बनाए थे। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में वह पीछे रहीं और उनके रन 104.76 के स्ट्राइक रेट से आए।

Also Read : माधुरी दीक्षित के साथ डांस कर भावुक हुईं शरवरी

यास्तिका ऑस्ट्रेलिया में अब तक एक टेस्ट, तीन वनडे और दो टी-20 खेल चुकी हैं। इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन और आयरलैंड की ऑलराउंडर ओरला प्रेंडरगास्ट हीट की दो अन्य विदेशी खिलाड़ी हैं।

हीट के हेड कोच मार्क सोरेल ने कहा टूर्नामेंट शुरू होने के इतने करीब एक अनुभवी और बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को टीम में शामिल कर पाना हमारे लिए बहुत अच्छा है। बेशक, हमें जेस की कमी खलेगी, लेकिन अपनी बल्लेबाजी में बाएं हाथ की एक और मजबूत और तेज रन बनाने वाली खिलाड़ी को शामिल करना राहत की बात है। यास्तिका को ऑस्ट्रेलिया और एलन बॉर्डर फ़ील्ड पर खेलने का अच्छा अनुभव है। इसलिए हमें भरोसा है कि वह टीम के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाएंगी।”

उल्लेखनीय है कि पिछले साल सितंबर में घुटने के लिगामेंट में चोट लगने के बाद यास्तिका करीब 18 महीने तक क्रिकेट से दूर रही थीं। इस दौरान वह 2025 में भारत की वनडे विश्व कप जीत का भी हिस्सा नहीं बन सकीं थीं। उन्होंने जून में इंग्लैंड में हुए टी-20 विश्व कप के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। इसके बाद जुलाई में उन्होंने इतिहास रच दिया, जब वह लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उनके शतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से हराया था।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment