अभिनेत्री शरवरी ने अपनी आइडल माधुरी दीक्षित के साथ डांस कर यादगार पल साझा किया। शरवरी ने सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर माधुरी के साथ डांस किया और इस अनुभव को सपने जैसा बताया।
राजश्री प्रोडक्शंस की सिनेमाई विरासत से जुड़े इस खास पल में हिंदी सिनेमा की दो पीढ़ियां एक साथ नजर आईं। माधुरी दीक्षित का नाम सूरज बड़जात्या की प्रतिष्ठित फिल्म ‘हम आपके हैं कौन..!’ से खास तौर पर जुड़ा है। फिल्म के संगीत, डांस और पारिवारिक उत्सव की भावना ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
Also Read : बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
शरवरी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर माधुरी के साथ डांस का वीडियो साझा करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माधुरी जैसी दिग्गज अभिनेत्री से इतना प्यार पाकर वह खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। अपनी आइडल के साथ डांस करने के अवसर को उन्होंने बेहद खास बताया।
आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत ‘ये प्रेम मोल लिया’ का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। यह एक संगीतमय पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसका संगीत हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



