राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज

अमित साध और ईशा देओल अभिनीत एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सचिन सराफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब वह खुद जेल पहुंच जाता है।

ट्रेलर में एक जांबाज पुलिस अधिकारी के संघर्ष, कानूनी उलझनों और जिंदगी में आए अप्रत्याशित बदलावों की झलक दिखाई गई है। कभी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाला प्रताप अब खुद कानून के शिकंजे में है। फिल्म की कहानी उसके अतीत, वर्तमान और परिस्थितियों से उपजे संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।

Also Read : नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गुजरात पहुंचीं निर्मित कौर अहलूवालिया

अमित साध ने अपने किरदार को लेकर कहा कि ‘प्रताप’ पारंपरिक पुलिस अधिकारी की कहानी नहीं है। उन्हें इस किरदार के भावनात्मक विरोधाभासों और उसकी असाधारण यात्रा ने आकर्षित किया। वहीं, ईशा देओल ने कहा कि फिल्म की कहानी में कई परतें हैं, जो घटनाक्रम आगे बढ़ने के साथ सामने आती हैं।

लेखक-निर्देशक सचिन सराफ ने कहा कि फिल्म में फैसलों, उनके परिणामों और सही-गलत के बीच की बारीक रेखा को दर्शाया गया है। निर्माता प्रदीप रंगवानी ने फिल्म की कहानी और कलाकारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें इसके दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार है।

प्रदीप रंगवानी निर्मित और यूवी फिल्म्स प्रस्तुत इस फिल्म में सीमा बिस्वास, तिग्मांशु धूलिया और मिलिंद गुणाजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment