राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पाकिस्तान ने सैम अयूब की जगह फरहान को किया वनडे टीम में शामिल

पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन के बाद सैम अयूब को वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक बयान के अनुसार, 24 वर्षीय अयूब ने मुख्य कोच माइक हेसन से बातचीत के बाद घरेलू क्रिकेट में लौटने का अनुरोध किया, ताकि वे अपनी बल्लेबाजी फॉर्म पर काम कर सकें और अपना आत्मविश्वास वापस पा सकें। इस टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज अयूब ने अपनी तीन पारियों में 6, 8 और 7 रन बनाए हैं।

Also Read : ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज

बयान में कहा गया है, “सैम के फैसले का सम्मान करते हुए और अपनी मौजूदा फॉर्म के बारे में उनके ईमानदार आकलन की सराहना करते हुए, टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति ने आपसी सहमति से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

ट्राई-सीरीज के बाकी मैचों के लिए सैम अयूब की जगह साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल किया गया है। फरहान, जिन्हें हाल ही में टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है, उन्हें शुरुआत में वनडे ट्राई-सीरीज के लिए नहीं चुना गया था।

पाकिस्तान अपने शुरुआती तीन मैच जीतकर पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है। 31 अक्टूबर को होने वाले फाइनल से पहले, वे मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपने अगले मैच में श्रीलंका का सामना करेंगे।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment