‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड फिल्मकार सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में प्यार, शादी, परिवार और बदलते सामाजिक रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं के साथ आधुनिक सोच और रिश्तों के नए नजरिये की झलक दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार शादी तक पहुंचता है, लेकिन उनकी शादी पारंपरिक शादियों से बिल्कुल अलग है। इसमें शादी के बाद दुल्हन के बजाय दूल्हा अपनी पत्नी के घर रहने आता...