योग शिक्षकों के भविष्य पर सवाल
देश के कई विश्वविद्यालयों से योग में बीए, एमए और पीजी डिप्लोमा करने वाले युवाओं का कहना है कि पढ़ाई के दौरान उन्हें बताया जाता है कि योग का क्षेत्र बहुत व्यापक है, लेकिन वास्तविकता में सरकारी नौकरियां बेहद सीमित हैं। स्कूलों में योग शिक्षकों के नियमित पद बहुत कम हैं। अधिकांश राज्यों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति संविदा के आधार पर होती है। विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाता है। भारत की पहल पर शुरु हुए इस दिवस को आज 190 से अधिक देशों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता...