पेट बढ़ाने वाले बयान के बाद हंगरी के पीएम पर जेलेंस्की का एक और हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर मोर्चा खोल दिया है। जेलेंस्की एक के बाद एक निशाना साध रहे हैं। पहले जेलेंस्की ने हंगरी के पीएम को लेकर पेट वाला बयान दिया था और अब म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में फिर से तंज कस दिया। म्यूनिख में शनिवार को शांति के लिए 'शानदार' योगदान के लिए जेलेंस्की को वार्षिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इवाल्ड वॉन क्लेइस्ट सम्मान लेते हुए, यूक्रेन के नेता ने कीव की लड़ाई में मदद करने के लिए अपने यूरोपियन स्पॉन्सर्स, खासकर सबसे बड़े डोनर्स जर्मनी और यूके...