भीड़ सैर-सपाटा और टाईमपास भी बढ़ेगा
साल की शुरूआत की खबर थी कि दिल्ली के चिड़ियाघर में 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इंडिया गेट और आसपास पर एक लाख लोग जमा हो गए। दिल्ली की सड़कों पर ऐसा जाम लगा कि खान मार्केट से इंडिया गेट की दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक एक घंटा लगा। जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने भय और आशंका के बावजूद हजारों लोग जम्मू कश्मीर पहुंचे। अकेले पहलगाम की खबर है कि आठ हजार कमरों की बुकिंग हुई थी। गुलमर्ग के होटलों में सौ फीसदी बुकिंग हुई। मनाली, शिमला, देहरादून आदि जगहों पर तो...