अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को सोसायटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) के आठवें सालाना सत्र में रक्षा एवं विमानन निर्यात में अच्छे प्रदर्शन के लिए एसआईडीएम चैंपियन अवार्ड 2026 से नवाजा गया है।
अडानी डिफेंस को यहां यशोभूमि में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में 09 अक्टूबर को एसआईडीएम के सत्र में यह पुरस्कार दिया गया। कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में रक्षा तथा कानून प्रवर्तन क्षेत्र के ग्राहकों के लिए छोटे कैलिबर का गोला-बारूद बनाती है। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कंपनी के संयंत्र में सालाना 30 करोड़ राउंड नाटो मानक के गोला-बारूद का उत्पादन किया जाता है।
Also Read : सीजेपी के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई नेता हिरासत में
अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष राजवंशी ने कहा, “हमें गर्व है कि देश की रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को बनाने में हमारी कोशिशों का सम्मान किया गया है। हमारा फोकस देश में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने और उन्हें वैश्विक बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचाने पर है। हम रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी और देश में विनिर्माण में निवेश करना जारी रखेंगे।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



