नई दिल्ली | Raids on Adani Group: देशभर में पिछले कई दिनों से अडानी ग्रुप को लेकर मच रहे बवाल के बीच गुरूवार को बड़ी खबर सामने आई है। अडानी ग्रुप व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। छापेमारी की ये कार्रवाई स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने है। जहां विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, हिमाचल में अडानी ग्रुप के स्टोर्स पर रेड की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोर्स पर कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप पर स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। आज हिमाचल प्रदेश में इन टीमों ने अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोर्स पर कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक, एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम परवाणू में अडानी ग्रुप के स्टोर्स पर पहुंची और अडानी के रिकॉर्ड को खंगाला गया।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप को बड़ा झटका
गौरतलब है कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम हो गए है और शेयर नीचे आने के बाद गौतम अडानी दुनिया के टॉप रहीसों की लिस्ट से बाहर हो गए थे हालांकि, बुधवार को उनमें कुछ रिवकरी हुई है।
क्या है अडानी ग्रुप का मामला?
Raids on Adani Group: गौरतलब हे कि, अमेरिकी रिसर्च कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहलका मचा दिया था। हिंडनबर्ग ने एक जारी करके हुए उन पर आरोप लगाया था। जिसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद से विपक्ष केन्द्र सरकार पर आक्रामक हो गया और सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा रहा। अडानी ग्रुप से जुड़े आरोपों का जवाब नहीं देने के लिए विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अडानी को बचाने का आरोप तक लगा दिया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


