अडानी समूह का नया विवाद
इस तरह के कमाल सिर्फ भारत में हो सकते हैं। कमाल किया है अडानी समूह ने। अडानी समूह ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि वह सिर्फ 56.75 करोड़ रुपए में 15 सौ मेगावाट का हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लगाएगी। यह चमत्कार की तरह है। देश और दुनिया की तमाम सरकारों को अडानी समूह से संपर्क करना चाहिए और उसे अपने यहां इतनी सस्ती कीमत पर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। लेकिन इसकी तारीफ करने की बजाय सब आलोचना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह एक बड़ा घोटाला है। सचमुच यह घोटाला ही है क्योंकि कोई...