नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एपीजी सिलेंडरों की कीमत में बड़ा इजाफा किया है। बुधवार यानी एक नवंबर से सरकार ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में एक सौ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा एक नवंबर से ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, बीएसई ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेन-देन का शुल्क भी बढ़ा दिया है।
बहरहाल, एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,833 रुपए हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 1,943 रुपए में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत सबसे कम 1,785.50 रुपए और चेन्नई में सबसे ज्यादा 1,999.50 रुपए होगी। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में करीब दो सौ रुपए का इजाफा किया गया था। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए में मिल रहा है। पिछले दिनों सरकार ने इसकी कीमत में दो सौ रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


