देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी ‘विक्टोरिस’ एसयूवी की सालगिरह पर नया ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया।
कंपनी ने शनिवार को ‘ऑरम एडिशन’ की घोषणा करते हुए कहा कि इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक और ईवी मोड दिया गया है। इसकी किट की कीमत 22,990 रुपये है।
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने कहा आज के युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, जो सब कुछ पाना चाहते हैं, ‘विक्टोरिस’ को एक ऐसी एसयूवी के रूप में पेश किया गया था जिसमें ‘सब कुछ’ है। अपनी पहली सालगिरह ‘विक्टोरिस’ सबसे तेजी से बिकने वाला यात्री वाहन बन गया है। इसने एक लाख और डेढ़ लाख की बिक्री का आंकड़ा सबसे जल्दी पार किया। इन शानदार उपलब्धियों को देखते हुए हम ‘विक्टोरिस ऑरम एडिशन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड’ पेश कर रहे हैं।
Also Read : यूक्रेन के मालवाहक जहाज पर रूस ने किया हमला
मारुति सुजुकी ‘विक्टोरिस ऑरम एडिशन’ को एक खास डिजाइन थीम के साथ तैयार किया गया है। इसमें आगे, किनारे और पीछे के हिस्से में कॉपर कलर के इंसर्ट दिए गए हैं जो इसके स्किड प्लेट डिजाइन और व्हील आर्च पर नजर आते हैं। फ्रंट ग्रिल, फेंडर, बंपर, बॉडी साइड मोल्डिंग और डोर वाइजर के लिए क्रोम एक्सेसरीज की एक शानदार रेंज दी गई है। हर मौसम के अनुकूल नये 3डी केबिन मैट, 3डी बूट मैट और रियर ट्रंक सिल गार्ड इस एडिशन को सबसे अलग बनाते हैं।
विक्टोरिस ऑरम एडिशन को और आकर्षक बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के साथ एक साझेदारी की गई है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



