रूसी सेना ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए रसद सामग्री लेकर ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहे एक मालवाहक जहाज पर हमला किया है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कल रात से आज सुबह तक रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हित में इस्तेमाल किए जा रहे नौसैनिक पोतों पर ड्रोन हमले जारी रखे।
Also Read : ईरानी राष्ट्रपति 27 अक्टूबर को पुतिन से करेंगे मुलाकात
बयान में कहा गया इसके अलावा, समुद्र में एक मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। वह यूक्रेन के सशस्त्र बलों की सहायता के लिए सामान लेकर ओडेसा बंदरगाह की ओर जा रहा था।
मंत्रालय ने बताया कि रूसी सेना ने रात को चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर मानवरहित नौकाओं का निर्माण करने वाली एक वर्कशाप को भी निशाना बनाया।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



