• गिरिराज सिंह पर तेजस्वी का पलटवार

    पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) द्वारा राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को झूठा का सरदार कहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बेकार और बिना तर्क की बातों पर डिस्कशन में भाग लेने के लिए हमारे पास समय नहीं है। उनकी बातों में कोई गंभीरता नहीं है, जो मुंह में आता है बोल देते हैं। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण 25 करोड़ नौजवान ओवरएज हो गए हैं। जो युवा ओवरएज हुए हैं, वह बेरोजगार हो चुके हैं। बहाली नहीं निकल रही है, नौकरी नहीं मिल रही है, इसलिए...

  • गांधी परिवार ने भारत का किया शोषण: गिरिराज सिंह

    बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार ने भारत का जितना शोषण किया, उतना किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि चीन को हजार किलोमीटर जमीन देने से लेकर कश्मीर की समस्या नेहरू परिवार की देन है। देश में तुष्टीकरण की राजनीति का खेल नेहरू के काल में शुरू हुआ था। इन लोगों ने भारत के हिंदुओं के साथ दुर्व्यवहार किया। शहादत का पाठ पढ़ाने वाले लोगों ने आज भारत के जनमानस को जिस ढंग से धोखा दिया है, इन लोगों को उसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने...

  • मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय: लालू यादव

    पटना। बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार मीसा भारती का भारी मतों से जीतना तय है। लालू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन (India Alliance) को चुनना है और पीएम मोदी को चुनाव हराना है। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) रोड मार्च करने आए थे। पटना साहिब के लोग तो नहीं निकले, लेकिन, यह दोनों...

  • सरकार बनने पर एक करोड़ नौकरी दी जायेगी: तेजस्वी

    दरभंगा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन  (India Alliance) की सरकार बनती है तो 15 अगस्त को एक करोड़ लोगो को सरकारी नौकरी दी जाएगी साथ ही सभी महिलाओं को साल में एक लाख रुपया नकद दिया जायेगा। यादव चौथे चरण के चुनाव के अंतिम दौर में चुनावी प्रचार में आज विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) के साथ दरभंगा के सोनकी गांव पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी ने दरभंगा के राजद प्रत्याशी ललित यादव (Lalit Yadav)...

  • 4 जून को एनडीए सरकार गिरने वाली है: तेजस्वी

    पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को एनडीए की सरकार गिरने जा रही है। तेजस्वी पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) जानते हैं कि बिहार और देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है। तीसरे चरण के चुनाव में हम लोग बहुत अच्छे पोजीशन में हैं। चुनाव के पहले जो लोग कुछ और समझते थे वे लोग उंगली चबाने का काम कर रहे हैं। हम लोग पूरी तरह से...

  • मुसलमानों को आरक्षण तो मिलना ही चाहिए: लालू प्रसाद

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत की है। पटना में पत्रकारों ने जब भाजपा नेताओं के कर्नाटक में मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के मामले पर लालू यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है भाजपा को, आरक्षण तो मिलना चाहिए मुसलमानों को पूरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के जंगलराज के बयान पर लालू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि वो लोगों को भड़का रहे हैं। भाजपा के लोग डर गए हैं। ये लोग संविधान...

  • पीएम मोदी चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे: तेजस्वी

    पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मंगलवार को बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधा। उनका कहना है कि पीएम मोदी चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा बचपन से सुनते आए हैं कि समाज के बड़े-बुजुर्ग ज्ञान-ध्यान और काम की बातें करते हैं, लेकिन यहां तो 74 वर्षीय प्रधानमंत्री बुजुर्ग होने के बावजूद चुनाव में एक भी काम की बात नहीं कर रहे...

  • नीतीश ने परिवारवाद पर राजद और कांग्रेस को घेरा

    मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को परिवारवाद पर एक बार फिर कांग्रेस (Congress) और राजद को घेरा। उन्होंने कहा कि इनके लिए खुद का परिवार ही सब कुछ है, लेकिन हमारे लिए पूरा बिहार परिवार है। मुंगेर में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह (Lalan Singh) के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर परिवारवाद को लेकर जोरदार कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब अपने हटे तो बीबी को बनवा दिए, देखिए नौ बच्चे पैदा कर दिए। अब पत्नी के बाद बेटा और फिर बेटी को बना रहे हैं।...

  • हाजीपुर सीट से चिराग पासवान ने किया नामांकन

    हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर लोकसभा सीट (Hajipur Lok Sabha Seat) से चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, रामकृपाल यादव, रामा सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले चिराग पासवान ने अपनी मां के साथ अपने पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रामविलास पासवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो करते हुए चिराग पासवान अपनी मां के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। Chirag Paswan Filed Nomination रोड शो के दौरान चिराग (Chirag) भावुक नजर आए। चिराग...

  • अगले एक साल में 5 लाख लोगों को दी जाएगी नौकरी: नीतीश

    सुपौल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को सुपौल लोकसभा (Supaul Lok Sabha) क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने पिछले विधानसभा चुनाव के समय ही वादा किया था कि 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, जिसमें करीब 5 लाख नौकरी दी जा चुकी है और 5 लाख नौकरी एक साल के अंदर दी जाएगी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए राजद कार्यकाल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में कुछ नहीं था, आज सड़कें बन रही है तो घरों तक बिजली पहुंचा दी गई। उन्होंने विपक्ष...

  • मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही कांग्रेस: गिरिराज सिंह

    बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) मुसलमानों के लिए हिंदुओं की हकमारी कर रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि कर्नाटक में जहां ओबीसी का अधिकार छीनकर मुसलमानों को दे दिया जा रहा है, उस पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चुप क्यों हैं। पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि एक तरह से कांग्रेस मुसलमानों के लिए हिंदुओं का गला काट रही है। Giriraj Singh कांग्रेस...

  • बिहार में दूसरे चरण की 5 सीटों पर कांटे की टक्कर

    पटना। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव में किशनगंज, पूर्णिया, बांका, भागलपुर और कटिहार के मतदाता 26 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सीटों को अपने पक्ष में करने को लेकर सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है।   इन पांच सीटों में से सीमांचल की किशनगंज और पूर्णिया में त्रिकोणात्मक मुकाबला देखने को मिल रहा है जबकि अन्य तीन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। इस चरण में महागठबंधन की ओर जहां कांग्रेस के तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, वहीं राजद के दो प्रत्याशी कड़े संघर्ष में दिख रहे...

  • मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी: गिरिराज सिंह

    बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के संविधान के अनुरूप गरीबों को ताकत दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) के पूर्णिया में महागठबंधन को नहीं तो एनडीए को वोट देने की अपील को लेकर कहा कि अब महागठबंधन और तेजस्वी यादव अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, यही कारण है कि उन्होंने ऐसा कहा है। Giriraj Singh मुझे खुशी है...

  • नीतीश ने बिहार की जनता को लिखा पत्र

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने दूसरे चरण में 26 अप्रैल को प्रदेश की पांच लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के पहले मंगलवार को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने न केवल लोगों को 2005 से पहले की सरकार की याद दिलाई, बल्कि यह भी कहा कि बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है। पूरा बिहार हमारा परिवार है। जदयू ने इस पत्र को अपने एक्स हैंडल से भी पोस्ट किया है। पत्र में कहा गया है कि आपको याद होगा कि 2005 से पहले की सरकार ने बिहार को किस हाल में पहुंचा दिया था।...

  • लालू प्रसाद के परिवारवाद पर हमले को लेकर तेजस्वी का पलटवार

    पटना। बिहार के चुनाव में अब संतानों की संख्या को लेकर सियासत शुरू हो गयी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के बच्चों की संख्या को लेकर तंज कसा था तो सोमवार को लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भाजपा के कई नेताओं सहित कई महापुरुषों के पारिवारिक सदस्यों की गणना कर दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए हमेशा सम्मान रहेगा। वे खुद नहीं बोलते हैं उनसे बुलवाया जाता है। Tejashwi Yadav उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी हमारे...

  • अखिलेश, तेजस्वी के साथ राहुल की सभा

    लखनऊ/पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार में अपनी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ एक जनसभा को संबोधित किया तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया। बिहार के भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के समर्थन में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा- भाजपा के लोग बात करते हैं, इतनी सीटें आएंगी, उतनी सीटें आएंगी, लेकिन मैं कहता हूं, एनडीए को डेढ़ सौ से ज्यादा सीट नहीं आएगी। राहुल ने युवाओं को रोजगार का वादा करते हुए कहा- हमारी सरकार...

  • नीतीश ने लालू यादव के परिवारवाद को लेकर कसा तंज

    कटिहार। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कटिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवारवाद पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि खुद हटे तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। फिर दोनों बेटा और दोनों बेटी को राजनीति में लेकर आए। पैदा तो बहुत कर दिए थे। Nitish Kumar इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा। लेकिन उतना किया। उसी में से दो बेटा और दो बेटी को लगा दिया। पति-पत्नी की सरकार ने 15 साल में बिहार को गर्त में धकेल दिया।...

  • तेजस्वी की सभा में चिराग को अपशब्द कहने पर गरमाई सियासत

    पटना। बिहार के जमुई में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सभा में कथित तौर पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लोजपा (रा) के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके परिजनों को गाली देने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बिहार भाजपा महिला का प्रतिनिधिमंडल बिहार निर्वाचन आयोग (Bihar Election Commission) पहुंचा और एक आवेदन पत्र सौंपकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इसकी शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारतीय निर्वाचन आयोग तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई से भी की है। Tejashwi Yadav प्रतिनिधिमंडल ने एक पत्र भी बिहार के मुख्य...

  • गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया निराशा से भरी हुई पार्टी

    बेगूसराय। बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस द्वारा दिल्ली से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को चुनावी मैदान में उतारे जाने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई चेहरा नहीं है। Giriraj Singh कांग्रेस को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि किसे चुनावी मैदान में उतारा जाए, तो वो अब सभी रिजेक्टेड लोगों को टिकट दे रही है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को दुनिया की...

  • बिहार में राजद को झटका, वृषिण पटेल ने दिया इस्तीफा

    पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक और झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद वृषिण पटेल (Vrishin Patel) ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। उन्होंने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) को लिखे इस्तीफा पत्र (Resignation Letter) में पटेल ने लिखा कि मैंने महसूस किया कि राजद को समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई आवश्यकता नहीं है और ना ही दल को सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सद्भाव में आस्था है। Vrishin Patel Resign मैं बहुत दुखित मन से राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता...

और लोड करें