India covid-19 :- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 63 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,93,543 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,925 से घटकर 1,910 रह गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,31,896 है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,44,59,737 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



