Covid-19 :- भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,432 से बढ़कर 1,441 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक 5,31,915 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक 4.49 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 4,44,61,565 लोग इस संक्रमण को मात दे चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,47,763 खुराक दी जा चुकी हैं। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


