nayaindia Gauri Khan Party: महीप, शनाया पर भारी, गौरी खान के लुक...

Gauri Khan Party: महीप, शनाया पर भारी, गौरी खान के लुक…

Image Credit: Hindustan Times

Gauri Khan Party: गौरी खान ने अपने रेस्टोरेंट में एक डिनर पार्टी होस्ट की। गौरी खान इस पार्टी में अपने बेटे अबराम के साथ आई थीं। और इस पार्टी में महीप कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ आई थीं। लेकिन इस पार्टी में चंकी पांडे और उनकी पत्नी भावना भी आए। साथ ही सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी अपने छोटे बेटे के साथ पहुंचीं।

गौरी खान ने मुंबई में स्थित अपने रेस्टोरेंट मे एक डिनर पार्टी रखी। जिसमें उनके करीबी फ्रेंड्स भी पहुंचे थे। और इस पार्टी में महीप कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर के साथ पहुंची। साथ ही 24 साल की शनाया कपूर पर उनकी 42 साल की मां महीप कपूर भारी पड़ती हुई नजर आईं।

शनाया कपूर सफेद रंग का क्रॉप टॉप पहने हुए नजर आ रही थी। और साथ ही उन्होंने ब्लैक ट्राउजर पहनी थी। साथ ही ब्लैक हील्स, खुले बाल व लाइट मेकअप में शनाया कपूर बला की खूबसूरत लग रही थीं।

इस पार्टी में महीप कपूर ने ब्लू शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी थीं। और महीप कपूर ने नीले रंग के हील्स व नीले रंग का ही बैग कैरी किया था। साथ ही लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ महीप ने अपने लुक को कम्पलीट किया। लेकिन 42 साल की महीप कपूर अपनी बेटी शनाया की बड़ी बहन लग रही थीं।

इस पार्टी की होस्ट गौरी खान बॉसी लुक देखने में शानदार था। और गौरी ने ब्लैक कलर के ब्रालेट के साथ ब्लू डेनिन पहनी थी। साथ ही उन्होंने बेज कलर का ब्लेजर पहना हुआ था। व खुले बालों और मेकअप में गौरी खान का लुक एकदम बॉस लेडी लग रहा था।

अनन्या पांडे की मां भावना पांडे अपने पति चंकी पांडे के साथ इस डिनर पर आई थी। और लाल रंग की शॉर्ट ड्रेस में भावना पांडे खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन अगर अनन्या पांडे उनके साथ होती जरूर भावना उन पर भारी पड़तीं। साथ ही चंकी पांडे इस डिनर पर सफेद शर्ट और बेज कलर की ट्राउजर में पहुंचे थे।

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी अपने कैजुअल लुक में छोटे बेटे योहान खान के साथ डिनर पर आई थीं। और सीमा ने ब्लू डेनिम के साथ सफेद रंग की शर्ट पहनी थी। साथ ही जिसपर कुछ लिखा हुआ भी था। सीमा ने स्निकर्स पहने हुए थे। और अपने बालों को खुला कर रखा था। व बहुत ही हल्के मेकअप में सीमा सजदेह काफी स्टाइलिश भी लग रही थीं।

यह भी पढ़ें :- 

सिकंदर बनेंगे सलमान खान, इस दिन शुरू होगी शूटिंग

भूमि पेडनेकर ने बताया, ‘दलदल’ में कैसा है उनका किरदार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें