nayaindia Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी की तस्वीरें साझा करने के बाद बीते वक्त में चली गईं। अभिनेत्री ने कहा कि समय कितनी तेजी से बीत जाता है। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी और पेशेगत जिंदगी से जुड़ी हर घटनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरें आपको देखने को मिल जाएंगी। Priyanka Chopra Share Daughter Picture

प्रियंका पहली तस्वीर में अपनी बेटी के साथ एक कंबल में आलिंगनबद्ध अवस्था में दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका अपनी दूसरी तस्वीर में क्लोज अप पोज में दिख रही हैं और मालती के छोटे-छोटे हाथ कंबल से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका की नन्ही परी के नन्हे हाथ अभिनेत्री के गालों को स्पर्श करते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है कि ‘समय कितनी जल्दी बीत जाता है। गौरतलब है कि प्रियंका और निक 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2022 में कपल को पहला बच्चा हुआ था। वहीं, अगर अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ पर काम कर रही हैं।

यह भी पढें

धामी सरकार ने पेश किया 89,230 करोड़ का बजट

नील वैगनर ने किया संन्यास का ऐलान

संवाद और संवाद अदायगी का सम्मोहन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें